छह माह बाद चीन लौटा धर्मपुर का परिवार

संवाद सहयोगी सरकाघाट 16 दिन की छुट्टियों पर आया एनआरआइ परिवार छह महीने 12 दिन बाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:21 PM (IST)
छह माह बाद चीन लौटा धर्मपुर का परिवार
छह माह बाद चीन लौटा धर्मपुर का परिवार

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : 16 दिन की छुट्टियों पर आया एनआरआइ परिवार छह महीने 12 दिन बाद चीन वापस लौट गया है। यह परिवार धर्मपुर की ग्राम पंचायत सज्जाओपिपलू के कौहण का रहने वाला है।

परिवार के मुखिया नलिन शर्मा चीन की एक कंपनी में बतौर जनरल मैनेजर कार्यरत हैं। इनकी पत्नी डिंपल शर्मा और बेटा अक्षत भी इनके साथ चीन में ही रहते हैं। पत्नी डिपल शर्मा भी वहां इसी कंपनी में कार्यरत है। 15 वर्ष से यह परिवार चीन के जिग्यांसू राज्य के छांगजो शहर में रह रहा है। वार्षिक छुट्टियों के दौरान यह परिवार पैतृक घर आता है। इस बार भी यह परिवार 24 जनवरी को घर वापस आया था। आठ फरवरी को चीन वापस जाना था, लेकिन कोरोना वायरस ने वापसी की राह रोक दी। अब वंदे भारत मिशन के तहत इस परिवार का वापस चीन जाना संभव हो गया। 28 जुलाई को यह परिवार गांव से दिल्ली रवाना हुआ। यहां पर सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पांच अगस्त की रात को दिल्ली से चीन के लिए उड़ान भरी।

नलिन शर्मा के भाई उमेश शर्मा ने बताया कि उनके भाई का परिवार छह अगस्त को चीन के छांगजो शहर पहुंच गए हैं। यहां पर इन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी