दीपों की रोशनी से जगमग हुई ब्यास

जागरण संवाददाता मंडी छोटी काशी में देव दीपावली पर दीपों की रोशनी से ब्यास नदी जगमग हुइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 10:26 PM (IST)
दीपों की रोशनी से जगमग हुई ब्यास
दीपों की रोशनी से जगमग हुई ब्यास

जागरण संवाददाता, मंडी : छोटी काशी में देव दीपावली पर दीपों की रोशनी से ब्यास नदी जगमग हुई। पहले एकादश रुद्र मंदिर में भगवान सत्य नारायण की कथा सुनाई गई। इसके बाद ब्यास की विशेष आरती हुई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ब्यास आरती में भाग लेने वाले लोगों को ब्यास नदी को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।

स्वामी सत सुंदरम ने बताया वीरवार को कार्तिक पूर्णिमा थी। इस दिन देव दीपावली मनाए जाने की परंपरा है। देव दीपावली को देखते हुए विशेष ब्यास आरती का आयोजन किया गया था। मान्यता है कि इस दिन दीप जलाने से प्राणियों के समस्त कष्टों का नाश हो जाता है। देव दीपावली मनाने के पीछे पुराणों में वर्णित है कि भगवान शिव ने ताड़कासुर नाम के राक्षस के तीन पुत्रों ताड़कक्ष, कमलाक्ष व विद्युन्माली को एक ही बाण से मारा था। उस दिन कार्तिक पूर्णिमा थी। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा और देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन दीप जलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से प्राणियों के समस्त कष्टों का नाश हो जाता है।

chat bot
आपका साथी