नई कोठी में विराजमान हुए देव बालाटीका

गगन सिंह ठाकुर थुनाग सराजघाटी के देव बालाटीका नई कोठी में विराजमान हुए। नारियल बलि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:07 PM (IST)
नई कोठी में विराजमान हुए देव बालाटीका
नई कोठी में विराजमान हुए देव बालाटीका

गगन सिंह ठाकुर, थुनाग

सराजघाटी के देव बालाटीका नई कोठी में विराजमान हुए। नारियल बलि और मंत्रोच्चारण के साथ देवता को नए स्थान पर बैठाया गया। 50 लाख रुपये की लागत से चार साल में छह कारीगरों और 50 कारिदों ने इस कोठी का निर्माण किया है।

शुक्रवार रात नौ बजे के करीब कोठी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में देवता ने प्रवेश किया। दो दिवसीय समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवता के दरबार शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पालमपुर के पूर्व विधायक एवं सराज भाजपा प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कोठी के निर्माण में सात हारों के लोगों ने अपने-अपने स्तर पर सहयोग मंदिर कमेटी को दिया था। देव बालाटीका की इस कोठी का निर्माण मुख्य कारीगर चमन लाल, कुलथनी के सरन दास सहित अन्यों ने किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर काष्ठकुणी शैली में नक्काशी की गई है। दरवाजे पर भगवान विष्णु के आठ स्वरूपों सहित गणपति और शिव उकेरे गए हैं। देवता के गूर झाबे राम ठाकुर ने कहा कि कोठी को बनाने में कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है।

देव के कटवाल उमेश कुमार राणा ने बताया है कि नारियल की बलि का फल दो बलि के बराबर होता है। कोठी में हवन कर कर देवता को शुक्रवार रात करीब नौ बजे देव जयघोष के साथ कोठी मे प्रवेश करवाया गया।

इस मौके पर धाम भी लगाई गई। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रधान मस्त राम, कोषाध्यक्ष बलदेव राणा, कांढी के गूर झाबे राम, सीडी बैंक के चेयरमैन कमल राणा सहित अन्य कई गण्यमान्य ने भी देवता के दरबार शीश नवाया।

chat bot
आपका साथी