10 दिन से डिपो बंद, चूहे कर रहे राशन को चट

उपभोक्ता समिति द्वारा सरकाघाट मे संचालित उचित मुल्य की दूकान के सेल्समैन द्वारा अचानक त्यागपत्र देने से डिपो में दस दिनों से ताला लटका है। इससे उचित मुल्य की दुकान से राशन हासिल करने वाले टटीह ,रामनगर, कुनालग, लुकाणू, खलारडू के 1250 उपभोक्ताओ को राशन नहीं मिल रहा है। डिपो में बंद राशन को चूहे चट कर रहे हैं। सीलन से राशन के खराब होने का भी खतरा पैदा हो गया है। राशन लेने पहुंचने वाले उपभोक्ता खाली हाथ लौटने को मजबूर है। इससे उपभोक्ताओं का एक तो समय बर्बाद हो रहा है दूसरा उनको राशन बाजार से महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। नगर विकास समिति के अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST)
10 दिन से डिपो बंद, चूहे कर रहे राशन को चट
10 दिन से डिपो बंद, चूहे कर रहे राशन को चट

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : द सरकाघाट सहकारी विपणन तथा उपभोक्ता समिति की ओर से सरकाघाट में संचालित उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन के त्यागपत्र देने से डिपो में दस दिन से ताला लटका है। इससे राशन हासिल करने वाले टटीह, रामनगर, कुनालग, लुकाणू, खलारडू के 1250 उपभोक्ताओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन को चूहे चट कर रहे हैं। सीलन से राशन के खराब होने का भी खतरा पैदा हो गया है। नगर विकास समिति अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता, महेश, सीताराम, राजकुमार, रमेश कुमार, राजेश, राकेश कुमार, रवि ¨सह, चमन, कर्मचंद, कृष्ण चंद ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सरकाघाट मुख्यालय में बंद पड़ी उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरित करने की व्यवस्था बहाल करवाई जाए। उधर, द सरकाघाट सहकारी विपणन तथा उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष कश्मीर ¨सह का कहना है कि जल्दी नए सेल्समैन की नियुक्ति कर दी जाएगी। जल्दी उपभोक्ताओं को राशन वितरित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी