त्रिफालघाट-मंडी बस चलाने की मांग

हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट की त्रिफालघाट-मंडी रूट बस को पुन चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:50 PM (IST)
त्रिफालघाट-मंडी बस चलाने की मांग
त्रिफालघाट-मंडी बस चलाने की मांग

सहयोगी, रिवालसर : हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट की त्रिफालघाट-मंडी रूट बस को पुन: चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। महीनों से बंद पड़ी बस सेवा के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। सरकाघाट के त्रिफालघाट से यह बस सेवा सुबह मंडी के लिए चलती थी। मगर लॉकडाउन के बाद से इसे बंद कर दिया गया था। इस बस सेवा के न चलने से सरकाघाट व बल्ह विधानसभा क्षेत्रों की दर्जनों पंचायतों के लोगों असुविधा हो रही है। बल्ह क्षेत्र के रत्ती सोयरा, मलथेहड़, टांडा, बाग, बनगोट, ड़हनु व सिध्यानी के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में एक ही सुंदरनगर डिपो की बस सुबह-शाम नेरचौक से सिध्यानी रूट पर चल रही है। दिन के समय कोई बस सेवा न होने से लोगों को निजी गाड़ियों में अधिक किराया देकर आना-जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों में भोला राम, लाल सिंह, रूपलाल, तिलक राज, रोशन लाल, चुनी लाल, बिहारी लाल सहित कई लोगों ने विभाग से इस बस सेवा को चलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी