सेरी मंच पर सजे स्टॉल, नहीं मिले खरीदार

सेरी मंच तीन बाद घरेलू उत्पादों के स्टॉल तो सजे हैं लेकिन खरीदार नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:50 PM (IST)
सेरी मंच पर सजे स्टॉल, नहीं मिले खरीदार
सेरी मंच पर सजे स्टॉल, नहीं मिले खरीदार

संवाद सहयोगी, मंडी : सेरी मंच तीन बाद घरेलू उत्पादों के स्टॉल तो सजे हैं, लेकिन खरीदार नहीं हैं। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं निराश दिखाई दीं। शुक्रवार को सेरी मंच पर पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाए। पहले दिन घरेलू उत्पाद नहीं बिके। खरीदार रुक-रुक कर आते रहे जिस कारण कारोबार मंदा रहा।

कोरोना संक्रमण के कारण शहरवासी अभी भी स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद लेने से कतरा रहे हैं। इससे महिलाओं की आय नहीं हो रही है। स्टॉल सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को सजाए जा रहे हैं। इन स्टॉल पर कोदरे का आटा, बड़ियां, सीरा, सेवियां, चूड़ का साग, बुरास व गलगल का रस, बाजरे का आटा, मसालेदार नमक, तुलसी के पत्ते सहित अन्य उत्पाद बेचे जा रहे हैं।

स्वयं सहायता समूह की सदस्यों में रीता देवी, कमला, सरोज कुमारी, मधु, सुमित्रा ने बताया है कि पहले दिन कारोबार मंदा रहा है।

लॉकडाउन में लाखों का सामान हुआ खराब

जन विकास योजना ग्रामीण हाट सेरी मंच प्रधान सुमित्रा सेन ने बताया कि तीन महीने के बाद फिर से स्टॉल सजाए गए हैं। लॉकडाउन के चलते स्वयं सहायता समूहों का लाखों का सामान घरों में खराब हो गया है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी