महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

संवाद सहयोगी नेरचौक जनजागरण अभियान के तहत मंडी जिला कांग्रेस ने शनिवार को डडौर से भ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:20 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, नेरचौक : जनजागरण अभियान के तहत मंडी जिला कांग्रेस ने शनिवार को डडौर से भंगरोटू तक रैली निकाली। महंगाई के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को उपचुनावों जीत व कड़ी मेहनत करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंहगाई ने आम आदमी का जीना दुभर कर दिया है। भाजपा के जो नेता महंगाई को लेकर पूर्व मनमोहन सरकार में हल्ला मचाने वाले अब सत्ता में आने पर जनता को रूलाने में लगे हुए हैं। पूर्व यूपीए सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी आम आदमी पर महंगाई का कोई असर नहीं होने दिया था। कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल पर टैक्स लगाकर बेतहाशा वृद्धि कर जनता का जीना मुश्किल किया जा रहा है। मोदी राज के सात वर्षों के शासन में पेट्रोल वडीजल सहित सरसों तेल, रसोई गैस व अन्य खाद्य सामग्रियों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है। कोरोना काल में लाचार जनता पर रहम करते हुए राहत मिलनी चाहिए थी लेकिन भाजपा नेता परेशान जनता को खाना-ीना बंद करने व वाहनों का इस्तेमाल न करने की सलाह देकर बेतुकी बातें कर जनता का उपहास उड़ाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों ने टैक्स व अन्य दरों में कमी कर अपनी जनता को राहत प्रदान की है,जो राष्ट्रधर्म व अपने नागरिकों के प्रति उनकी जबावदेही दर्शाता है। मोदी सरकार जनता पर मंहगाई थोप अपने चुनिदा उद्योगपतियों मित्रों से वफादारी निभा रही हैं।

पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुएं रसोई गैस सिलेंडर 1000 से ऊपर, सरसों का तेल 200 से ऊपर, पेट्रोल 90 से अधिक डीजल 80 के करीब मिल रहा है। राशन के डिपुओं में सामान ही उपलब्ध नहीं है। दीपावली पर मिलने वाली अतिरिक्त चीनी नवंबर खत्म होने तक भी डिपुओं पर उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डबल इंजन का हवाला देते नहीं थकते, मगर प्रदेश की जनता जानना चाहती है किए यह डबल इंजन पिछले चार सालों से पहाड़ क्यों नहीं चढ़ पाया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रंगीला राम राव,पूर्व विधायक मस्तराम,टेक चंद डोगरा, कांग्रेस महामंत्री चेतराम ठाकुर, चंपा ठाकुर, लाल सिंह कौशल,हरेंद्र सेन, योगेश सैनी,रिकू चंदेल उपस्थित रहे।

प्रकाश चौधरी ने बुजुर्गों को कपड़े बांट मनाया जन्मदिन

पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के 60 वें जन्म दिवस पर बल्ह कांग्रेस कमेटी द्वारा केक काट कर उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जिला अध्यक्ष को बधाई दी तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रकाश चौधरी ने भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अपने जन्मदिन पर विशेष ऊनी वस्त्र भेंट किए गए तथा सभी उपस्थितजनों को मंडयाली धाम परोसी गई।

chat bot
आपका साथी