मंडी संसदीय क्षेत्र में अब कांग्रेस भी हुई सक्रिय

जागरण संवाददाता मंडी मंडी संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब कांग्रेस भी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:55 PM (IST)
मंडी संसदीय क्षेत्र में अब कांग्रेस भी हुई सक्रिय
मंडी संसदीय क्षेत्र में अब कांग्रेस भी हुई सक्रिय

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। उम्मीदवार के नाम पर सहमति व चुनावी रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता मंगलवार को मंडी में जिला के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री आशा कुमारी व गंगूराम मुसाफिर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू भाग लेंगे।

मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए सभी मंडलों व जिले के पदाधिकारियों से राय ली जाएगी। यह बैठक पहले आठ जुलाई को तय थी, लेकिन सात जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद स्थगित कर दी गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा की नानुकर के बाद कांग्रेस को नए सिरे से प्रत्याशी की तलाश करनी पड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ओएसडी रहे अमित पाल सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को उपचुनाव में उतारने की वकालत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की राय जानने के बाद मुकेश अग्निहोत्री हाईकमान को उससे अवगत करवाएंगे। कांग्रेस की तरफ से मुकेश अग्निहोत्री को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर मंडी जिले के पांच दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वह 29 जुलाई को करसोग हलके से अपने प्रवास की शुरुआत करेंगे। पांच दिवसीय प्रवास के दौरान वह जिले के सभी 10 हलकों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा की मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। भाजपा के चुनाव प्रभारी जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर एक माह से मोर्चे पर डटे हैं। सहप्रभारी राकेश जम्वाल ने भी मोर्चा संभाल रखा है। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गत सप्ताह तीन हलकों का प्रवास कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर चुके हैं। 28 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करसोग हलके का प्रवास करेंगे। उपचुनाव की तिथि का एलान होने से पहले दोनों दलों के नेताओं के सक्रिय होने से राजनीतिक फिजाओं में गरमाहट आना शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी