सियुन में जगदीश व कचौटधार में लाल सिंह कांग्रेस कमेटी के प्रधान

सहयोगी पद्धर द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाकुर ने सोमवार को सियुन और कचौटधार पं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:03 PM (IST)
सियुन में जगदीश व कचौटधार में 
लाल सिंह कांग्रेस कमेटी के प्रधान
सियुन में जगदीश व कचौटधार में लाल सिंह कांग्रेस कमेटी के प्रधान

सहयोगी, पद्धर : द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाकुर ने सोमवार को सियुन और कचौटधार पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक कर कार्यकारिणी का गठन किया। सियुन पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की कमान जगदीश बिष्ट को सौंपी गई। भोला राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम लाल उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह महासचिव, अमरनाथ और नवल किशोर सचिव, जय सिंह कोषाध्यक्ष, शक्ति चंद और दर्शन कुमार मुख्य सलाहकार चुना गया। जबकि देवी सिंह, अमर सिंह और सुंदर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं झाबा राम को सियुन बूथ और सौजु राम को सतनोग बूथ अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। हीरा सिंह, रोशन लाल, राम लाल और चरण सिंह बूथ सदस्य नियुक्त किए गए। वहीं कचौटधार पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की कमान लाल सिंह को सौंपी गई। मोहन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खूब सिंह, नोता राम, सरोजा देवी, हेमलता और मीना कुमारी उपाध्यक्ष, कश्मीर सिंह महासचिव, लेख राम सचिव, हरि सिंह मुख्य सलाहकार, धर्म सिंह सलाहकार चुने गए। कश्मीर सिंह को सरी बूथ और मोहन सिंह को घुमाहरड़ा बूथ अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। देश राज को युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। लेकिन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल साबित हुई है। चुनावों के दौरान जनता से किए गए वादे महज जुमले साबित हुए हैं।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य लेखराम ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, सचिव दलीप सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी