पर्ची काउंटर में कर्मचारी न होने पर हंगामा

जोनल अस्पताल मंडी के पर्ची काउंटर पर सोमवार सुबह कर्मचारियों के न होने पर मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:41 PM (IST)
पर्ची काउंटर में कर्मचारी न होने पर हंगामा
पर्ची काउंटर में कर्मचारी न होने पर हंगामा

जागरण संवाददाता, मंडी : जोनल अस्पताल मंडी के पर्ची काउंटर पर सोमवार सुबह कर्मचारियों के न होने पर मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। सुबह नौ बजे पर्ची काउंटर खुलते हैं, लेकिन कर्मचारी नदारद थे। इस पर लोगों ने हंगामा किया तो इसके बाद अधिकारी जागे।

जोनल अस्पताल मंडी में तीन पर्ची काउंटर हैं। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं व कोविड के लिए अलग व्यवस्था है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे लोग पर्ची बनाने के लिए कतार मे ंखड़े हो गए थे, लेकिन तीनों पर्ची काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं था। एक घंटे तक इंतजार करने के बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को समझाया। इसी बीच साढ़े नौ बजे एक कर्मचारी पहुंचा जबकि तीन नंबर काउंटर जो बुजुर्गों के लिए है, वहां कोई नहीं पहुंचा। इस पर तीमारदारों ने नाराजगी जाहिर की। हंगामे की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने अतिरिक्त कर्मचारी की व्यवस्था की।

------------

उधार के सहारे चल रहा काम

अस्पताल के पर्ची काउंटर पर प्रशिक्षुओं के सहारे व्यवस्था अस्पताल प्रशासन काम चलता है। ऐसे में उनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यहां कोई कर्मचारी नहीं था। अस्पताल में खाली चल रहे चार से पांच पदों को भरा नहीं गया है इस कारण यह समस्या आ रही है। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने मांग की है कि समय पर कर्मचारियों का पर्ची काउंटर पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

-------------

लोगों की शिकायत मिलते ही कर्मचारी को पर्ची काउंटर पर ड्यूटी के लिए भेज दिया था। फिर से समस्या न आए इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।

-डा. धर्म सिंह वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, जोनल अस्पताल मंडी।

chat bot
आपका साथी