मुख्यमंत्री को काजा आने का निमंत्रण

जागरण संवाददाता काजा काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हाकी प्रतियोगिता का आयोजन ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:27 PM (IST)
मुख्यमंत्री को काजा आने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री को काजा आने का निमंत्रण

जागरण संवाददाता, काजा : काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 25 दिसंबर से नेशनल डेवलपमेट कैंप काजा में आयोजित किया जा रहा है। आइस हाकी एसोसिएशन आफ लाहुल स्पीति का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री डा. राम लाल मार्कडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से शिमला में मिला। इस दौरान मार्कडेय ने सीएम जयराम ठाकुर से काजा में होने वाली राष्ट्रीय महिला आइस हाकी चैंपियनशिप 2022 व नेशनल डेवलपमेट कैंप में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पहली बार स्पीति में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी कई मांगें भी रखी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एसोसिएशन के सदस्यों का आश्वासन दिया है कि इस आयोजन में जरूर आएंगे तथा हर संभव सहायता इस आयोजन को सफल बनाने में करेंगे। एसोसिएशन की तरफ से छेरिग बोध उपाध्यक्ष, महासचिव कुंगा तंडुप, कोषाध्यक्ष डा. विकास रोपा, कार्यकारी सदस्य डा. तेंजिन नोरबू, कार्यकारी सदस्य संजीवन राय राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल शामिल रहे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल खेल मंत्री राकेश पठानिया से भी मिला। उधर, एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि कैंप और प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर कार्य चल रहा है। यहां विटर ओलिंपिक भी आयोजित हो सकती है। 25 दिसंबर से शुरू होने वाले नेशनल डेवलपमेट कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संभावित 16 से 20 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई हिमाचल आदि खिलाड़ी आएंगे। एसोसिएशन के सदस्य तैयार कर रहे रिक

एसोसिएशन के सदस्य रिक को तैयार करने में सुबह से लेकर शाम तक काम कर रहे हैं। शाम होते ही छोटी गाड़ियां रिक में जम रही बर्फ पर चलाई जा रही हैं, ताकि बर्फ और जम जाए। इसके बाद पानी का छिड़काव करके एक नई सतह बर्फ की तैयार की जा रही है।

chat bot
आपका साथी