मुझ पर मंडी का कर्ज, कभी नहीं चुका सकता : जयराम ठाकुर

जागरण संवाददाता मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा मुझ पर मंडी का कर्ज है इसे कभी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:28 PM (IST)
मुझ पर मंडी का कर्ज, कभी नहीं चुका सकता : जयराम ठाकुर
मुझ पर मंडी का कर्ज, कभी नहीं चुका सकता : जयराम ठाकुर

जागरण संवाददाता, मंडी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा 'मुझ पर मंडी का कर्ज है, इसे कभी नहीं चुका सकता। मैंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय इस शहर में गुजारा है। इस शहर ने उन्हें सब कुछ दिया है। ऋण उतारने की अब मेरी बारी है।' जयराम ठाकुर ने वीरवार को नगर निगम मंडी की नेला, तल्याहड़, पैलेस कॉलोनी एक, पैलेस कॉलोनी दो, सुहड़ा, समखेतर व भगवाहण वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि जो लोग प्रदेशभर में पंचायत का एक वार्ड तक नहीं बना सके वे आज नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं। नगर निगम को लेकर भ्रम फैलाया रहे हैं। मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री आजीविका योजना चलाने वाला हिमाचल देशभर में पहला राज्य बना है। यह चुनाव केवल नगर निगम का चुनाव नहीं है अपितु मंडी के मान और सम्मान का चुनाव है। पूरे हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले सवा तीन साल में सभी चुनाव जीते हैं चाहे वे विधानसभा के हों, लोकसभा के या चाहे पंचायती राज संस्थाओं के। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब बारी मंडी की है और कोई कमी यहां नहीं रहनी चाहिए। मंडी की प्रबुद्ध जनता का आशीर्वाद उन्हें और भाजपा के सभी प्रत्याशियों को मिलेगा। इस मंडी के सम्मान की लड़ाई को हम एकतरफा जीतेंगे।

परिवारवाद के चंगुल में फंसी छोटी काशी मंडी को विकास के शिखर पर पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जनता से निगम की सभी 15 सीटें मांगी। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय व विधायक राकेश जम्वाल भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी