मुख्‍यमंत्री सब्जी मंडी कांगणी के सुदृढ़ीकरण पर खर्च करेंगे 3.21 करोड़

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांगणी स्थित फल एवं सब्जी मंडी के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 06:07 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री सब्जी मंडी कांगणी के सुदृढ़ीकरण पर खर्च करेंगे 3.21 करोड़
मुख्‍यमंत्री सब्जी मंडी कांगणी के सुदृढ़ीकरण पर खर्च करेंगे 3.21 करोड़

 मंडी,जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांगणी स्थित फल एवं सब्जी मंडी के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर 3.21 करोड़ व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों-बागवानों की सुविधा के लिए फल, सब्जी एवं अनाज मंडियों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण से जुड़ी करीब 200 करोड़ की 22 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों-बागवानों को उपज की बेहतर मार्केटिंग सुविधा देने और उनकी आर्थिकी मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके मंडी में उपायुक्त कार्यालय के एनआइसी कक्ष में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, सचिव भूपेंद्र ठाकुर, सब्जी मंडी के प्रधान दीनानाथ सैनी, मार्केटिंग बोर्ड सदस्य जोधवीर सिंह, मनीष ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि फल एवं सब्जी मंडी कांगणी के सुदृढ़ीकरण से मंडी जिला के किसानों-बागवानों को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध होगी। समिति किसानों बागवानों की सुविधा के लिए कांगणी और धनोटू के अलावा करसोग, जोगेंद्रनगर,चैलचौक, टकोली और पाली में स्थायी मंडिंया स्थापित की हैं। बालीचौकी, चुराग, निहरी, छतरी, बगस्याड, लंबाथाच, कटौला और टिक्कन में अस्थायी मंडियां शुरू की गई हैं। इसके अलावा डडौर, करसोग के चारकुफरी, बालीचौकी और जाच्छ में अनाज मंडियां खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है। दलीप ठाकुर ने किसानों-बागवानों के कल्याण को समर्पित प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी