मनाली को स्वच्छ रखने के लिए कदमताल शुरू

जागरण संवाददाता मनाली पर्यटन नगरी के मनाली में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:12 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:12 PM (IST)
मनाली को स्वच्छ रखने के लिए कदमताल शुरू
मनाली को स्वच्छ रखने के लिए कदमताल शुरू

जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी के मनाली में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने कदमताल शुरू कर दी है। नगर परिषद मनाली 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक आजादी का महोत्सव मनाएगी। इस विशेष अभियान में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में अध्यक्ष चमन कपूर सहित उपाध्यक्ष मनोज लार्जे, पार्षद कल्पना व ललिता ने भी अपने विचार रखे। कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया। 29 से दो अक्टूबर तक केवल सफाई पर फोक्स किया जाएगा। हर वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं को भी इन कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को नगर परिषद की ओर से कचरा अलग करो विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। 30 को नगर परिषद कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर में सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले सामाजिक संगठनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

एक और दो अक्टूबर को सफाई मित्र कार्यक्रम के तहत नगरपरिषद द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सफाई में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

नगर परिषद की तरफ से 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के साथ ही अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों व समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे।

-चमन कपूर, अध्यक्ष नगर परिषद मनाली।

chat bot
आपका साथी