देवाताओं ने दिया भरोसा, रोगमुक्त रहेगी घाटी

खुशी राम ठाकुर बरोट चौहारघाटी में इस वर्ष सुख-समृद्धि रहेगी और कोरोना महामारी को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:14 PM (IST)
देवाताओं ने दिया भरोसा, रोगमुक्त रहेगी घाटी
देवाताओं ने दिया भरोसा, रोगमुक्त रहेगी घाटी

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहारघाटी में इस वर्ष सुख-समृद्धि रहेगी और कोरोना महामारी को भी घाटी में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह भविष्यवाणी घाटी के देवताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित जातर में की। सरकार के निर्देशानुसार चार देवी-देवताओं की जातर का आयोजन घाटी में हुआ। सभी ने घाटी को किसी भी रोग से मुक्त रहने की भविष्यवाणी की है।

श्रावण माह में घाटी में जातर का आयोजन किया जाता है। इसके तहत घाटी की धमच्याण पंचायत के गांव ख्वाण में कुल देवी पंजौंड की, लपास पंचायत के गांव रुलिग तथा कढियाण गांव में माता फुगणी तथा बड़ी झरवाड़ गांव में माता फुगणी, माता लाहौली, देव पशाकोट माता सदवादणी देवी देवताओं की देवजातर हुई। इस दौरान इन देवी-देवताओं के गूरों ने देव खेल में भविष्यवाणी की कि गांवों व समूची चौहार घाटी में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि घाटी में किसी भी प्रकार की अनहोनी कोरोना जैसी महामारी को प्रवेश ही नहीं होने दिया जाएगा। देवजातर में कोरोना महामारी को देखते हुए इसमें शामिल लोगों ने मुंह पर मास्क, शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया।

देवपशाकोट के गूर डागी राम, पुजारी भेरू राम तथा डागू राम ने बताया कि गांव तथा समूची घाटी में खुशहाली आएगी संकट को देवीय शक्तियों से टाला जाएगा। गूरों द्वारा की गई सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी सुनकर सभी लोग प्रसन्नचित दिखाई दिए।

chat bot
आपका साथी