संदली मोड़ में पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया हाईवे

जागरण संवाददाता मंडी मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात पूरी तरह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:04 PM (IST)
संदली मोड़ में पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया हाईवे
संदली मोड़ में पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया हाईवे

जागरण संवाददाता, मंडी : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। अब भी पहाड़ से पत्थर दरक रहे हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे दोबारा मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया गया। बार बार मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी रही है। संभावित खतरे को देखते हुए यहां दोनों तरफ पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मंडी जिला प्रशासन की तरफ से फोरलेन का निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी को मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी