सरकार के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगाएगी जनता : प्रशांत

जागरण संवाददाता मंडी मंडी की जनता संसदीय उपचुनाव में विकास और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:07 PM (IST)
सरकार के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगाएगी जनता : प्रशांत
सरकार के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगाएगी जनता : प्रशांत

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी की जनता संसदीय उपचुनाव में विकास और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगाएगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ बड़ी और ऐतिहासिक जीत के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है। नगर निगम मंडी में भारी अंतर से जीत कर आए सभी भाजपा के पार्षद केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर जनता के समक्ष रख रहे हैं। जनता का पूरा सहयोग भाजपा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारा है। इससे संसदीय क्षेत्र के लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने आपको सबसे पुरानी पार्टी कहने वाली कांग्रेस पार्टी आज वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस केवल सत्ता के लिए देश के वीर सैनिकों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आज इतनी हताश और मजबूर हो गई हैं कि वह हर स्थान पर जाकर केवल अपने पति पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम ही ले रही हैं। उनके पास अपने सांसद काल की एक भी उपलब्धि ढूंढने से नहीं मिल रही है।

chat bot
आपका साथी