कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:17 AM (IST)
कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा
कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा

जागरण संवाददाता, मंडी : जिला भाजपा व सदर भाजपा मंडल ने शनिवार को जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान शहर भर में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने रैली निकाल राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल सौदे पर केंद्र सरकार को क्लीनचिट दी है। झूठे आरोप लगाना कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का काम है ताकि जनता को गुमराह कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश पैदा किया जा सके। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद साबित हुए हैं। इसके लिए राहुल गांधी सार्वजानिक रूप से मांफी मांगें नहीं तो भाजपा विरोध करती रहेगी।

इस मौके पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री चेतराम, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, बल्ह मंडलाध्यक्ष हेमपाल राणा, पुष्पराज कात्यायन व हिमांशु शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी