महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ करो सर्जिकल स्ट्राइक : विक्रमादित्य

जागरण संवाददाता मंडी शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने महंगाई व बेरोजगारी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:56 PM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ करो सर्जिकल स्ट्राइक : विक्रमादित्य
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ करो सर्जिकल स्ट्राइक : विक्रमादित्य

जागरण संवाददाता, मंडी : शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा आधारित राजनीति पर उपचुनाव लड़ रही है। केंद्र व प्रदेश में वही सरकार है जिसने महंगाई के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की बात कही थी। आज सरसों का दाम 250 रुपये प्रति लीटर, गैस सिलेंडर 1100 व पेट्रोल 100 प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है।

भाजपा सरकार महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कोई जवाब नहीं दे पा रही है। दोनों मुद्दों को लेकर सरकार व भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। विधानसभा चुनाव में युवाओं को रोजगार देने के सब्जबाग दिखाए थे। चार साल में मात्र 28000 लोगों को रोजगार मिला है। जयराम सरकार ने 60000 करोड़ का ऋण चार साल में लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव में हर हथकंडा अपना रहे हैं। क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। चुनाव को मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। एयरपोर्ट पर कुछ नहीं हुआ। सरकार अब निजी हाथ में बेचने को तैयार है। केंद्र से चार साल में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि नई सड़कें बनाना तो दूर चार साल में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे गए। मंडी में शिवधाम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस सरकार के समय मुख्य सचिव व डीजीपी हिमाचल के अधिकारी लगते थे। अब अन्य राज्यों के लोगों को दोनों पदों पर बैठाया जा रहा है। टोपी के रंग के आधार पर बांटने का प्रयास हो रहा है। कांग्रेस के किसी नेता ने आज तक मंडी हमारी का नारा नहीं दिया। मंडी उनकी हैं जो विकास करेंगे। भाजपा भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि का पूरा आवंटन नहीं किया। छह जिलों को रामभरोसे छोड़ दिया।

जयराम सरकार ने यदि चार साल में काम किया होता तो यूं दर दर न भटकना पड़ता। सराज में 14 हेलीपैड बना दिए। सरकार दबाव की राजनीति कर रही है। कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है। सरकार कुछ माह की मेहमान है। मुख्यमंत्री ने अगर मंडी संसदीय क्षेत्र में विकास करवाया होता तो उपचुनाव में इतनी चुनावी सभा न करनी पड़ती।

chat bot
आपका साथी