सुंदरनगर, सराज, धर्मपुर व गोपालपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा

जागरण संवाददाता मंडी पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। सुंदरनगर सराज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:58 PM (IST)
सुंदरनगर, सराज, धर्मपुर व गोपालपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा
सुंदरनगर, सराज, धर्मपुर व गोपालपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा

जागरण संवाददाता, मंडी : पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। सुंदरनगर, सराज, धर्मपुर, गोपालपुर, गोहर व बालीचौकी ब्लॉक में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस को सराज हलके में मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस यहां खाता भी नहीं खोल पाई है। पंचायत समिति की 15 सीटों में से 13 पर भाजपा ने कब्जा किया है। दो सीटें माकपा की झोली में गई हैं।

सुंदरनगर ब्लॉक में 30 से 18 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस को 11 सीटें मिली हैं। एक सीट अन्य के खाते में गई है। धर्मपुर ब्लॉक की 22 सीटों से 18 पर भाजपा समर्थकों ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस को यहां चार सीटों से संतोष करना पड़ा है। गोपालपुर, चौंतड़ा व बालीचौकी ब्लॉक में भी भाजपा की बल्ले बल्ले हुई है। भाजपा ने तीनों ब्लॉकों में अपने दम पर बहुमत जुटा लिया है। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में भी भाजपा का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। नतीजे देरी से आने के कारण दोनों दलों ने अन्य ब्लॉकों में अपने बहुमत को लेकर कोई दावा नहीं जताया है। शनिवार को स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पंचायत समिति की 249 वार्डों में 1191 प्रत्याशी मैदान में थे।

-----------

स्योग वार्ड से भाजपा महामंत्री हारे

पंचायत समिति के चुनाव में मंडी जिला भाजपा के महामंत्री महेंद्र को हार का सामना करना पड़ा है। वह स्योग वार्ड से चुनाव बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे।

------------

पंचायत समिति की सभी 249 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। पंचायत समिति के लिए 1191 प्रत्याशी मैदान में थे।

-ऋग्वेद ठाकुर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी।

-----------

चौंतड़ा में तनावपूर्ण रहा माहौल

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : पंचायती राज चुनाव में मतगणना के दौरान हुड़दंगियों से निपटने के लिए विकास खंड चौंतड़ा में पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहे। मतगणना केंद्र पर पुलिस की टास्क फोर्सं भी तैनात रही। शुक्रवार को जोगेंद्रनगर के राजकीय पाठशाला चौंतड़ा में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना को लेकर सैंकड़ों समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए देर शाम तक पुलिस की टीमें मुस्तैद रही। पुलिस के पुख्ता प्रबंधों को जांचने के लिए डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने भी हालात का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी