सात को भाजपा, आठ को कांग्रेस प्रत्याशी भरेंगी नामांकन

जागरण संवाददाता मंडी मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सात अक्टूबर को न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 07:44 PM (IST)
सात को भाजपा, आठ को कांग्रेस प्रत्याशी भरेंगी नामांकन
सात को भाजपा, आठ को कांग्रेस प्रत्याशी भरेंगी नामांकन

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सात अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेगा। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। नामांकन के बाद सेरी मंच पर जनसभा का आयोजन होगा। कोविड गाइडलाइन को देखते हुए जनसभा में 1000 से अधिक लोग भाग नहीं ले पाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी आठ अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके बाद सेरी मंच पर कांग्रेस की जनसभा भी होगी। दोनों दलों ने जनसभा के लिए सात व आठ अक्टूबर को सेरी मंच बुक करवाया है। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पहली अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। पांच अक्टूबर तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा है। माकपा ने उपचुनाव में प्रत्याशी न उतारने का निर्णय लिया है। अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 17 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। कांग्रेस की तरफ से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का नाम तय हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के नाम पर बुधवार देर शाम तक मुहर लग सकती है।

chat bot
आपका साथी