भाजपा आम कार्यकर्ता, कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी : अविनाश राय खन्ना

जागरण संवाददाता मंडी भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा आम कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:30 PM (IST)
भाजपा आम कार्यकर्ता, कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी : अविनाश राय खन्ना
भाजपा आम कार्यकर्ता, कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी : अविनाश राय खन्ना

जागरण संवाददाता, मंडी : भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा आम कार्यकर्ता व कांग्रेस केवल एक ही परिवार की पार्टी है। नेहरू गांधी परिवार की विरासत को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए और चाटुकारिता की पराकाष्ठा किस प्रकार बनाई रखी जाए यही कांग्रेस का ध्येय है।

अविनाश राय खन्ना ने सोमवार को पार्टी प्रवक्ता अजय राणा से भेंट कर उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। जिस प्रकार से कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि भाजपा इन उपचुनाव में बड़ी जीत प्राप्त करने जा रही है। भाजपा का कार्यकर्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर घर तक संपर्क कर रहा है। जनता को दोनों सरकारों में पूरा विश्वास है। हिमाचल की जनता जागरूक है और जानती है कि देश व प्रदेश हित में कौन सी सरकार ने काम किया है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जनता को पूरा विश्वास है। इस विश्वास पर जनता आने वाली 30 अक्टूबर को मुहर लगाने जा रही है।

chat bot
आपका साथी