पंचायत निरीक्षक के सरकारी आवास पर हमला, दरवाजा तोड़ा

सहयोगी जंजैहली विकास खंड जंजैहली में कार्यरत पंचायत निरीक्षक शालिनी ठाकुर के सरकार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:02 PM (IST)
पंचायत निरीक्षक के सरकारी आवास पर हमला, दरवाजा तोड़ा
पंचायत निरीक्षक के सरकारी आवास पर हमला, दरवाजा तोड़ा

सहयोगी, जंजैहली : विकास खंड जंजैहली में कार्यरत पंचायत निरीक्षक शालिनी ठाकुर के सरकारी आवास एक व्यक्ति ने देर रात को हमला कर उनके दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपित ने पहले उनके मकान की बिजली काटी, उसके बाद घर में घुसने की कोशिश की। आरोपित की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी कटारू के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में पंचायत निरीक्षक शालिनी ठाकुर ने बताया कि रात के समय उनके घर की बिजली काट दी गई। उसके बाद दरवाजे को जबरदस्ती खोलने के लिए तोड़ने का प्रयास किया। खिड़कियों पर भी किसी चीज से वार कर उनको भी तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने पास के होटल मालिक खुशहाल को फोन करके मदद मांगी। वह तुरंत उनके आवास में पहुंचे तो आरोपित अलग अलग रास्ते से भाग गए। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र कुमार को पहचान लिया। शालिनी ने खंड विकास अधिकारी जंजैहली गोपीचंद को भी इसकी सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने वारदात में दो से तीन लोगों के शामिल होने की बात कही है।

उधर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। वहीं पंचायत प्रधान ढीमकटारू की भीमादेवी शर्मा ने कहा कि जिला में पुलिस अधीक्षक, डीएसपी व प्रधान महिलाएं हैं। इसके बावजूद महिला कर्मचारी पर हमला होने की घटना से महिलाएं कैसे खुद को सुरक्षित समझेंगी। उन्होंने मांग की है कि पुलिस आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

chat bot
आपका साथी