मंडी के छह शहरी निकायों में 64.54 फीसद पड़े वोट

मंडी जिले के छह शहरी निकायों में रविवार को 64.54 फीसद मतदान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 08:10 PM (IST)
मंडी के छह शहरी निकायों में 64.54 फीसद पड़े वोट
मंडी के छह शहरी निकायों में 64.54 फीसद पड़े वोट

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिले के छह शहरी निकायों में रविवार को 64.54 फीसद मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुल 37838 से 24421 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें महिला मतदाताओं की 12202 व पुरुषों की 12219 भागीदारी रही। वहीं 18 कोरोना संक्रमितों ने भी वोट डाले। सुंदरनगर में 12 व करसोग में छह ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक 77.46 फीसद मतदान नगर पंचायत रिवालसर में हुआ, जबकि सबसे कम नगर परिषद सुंदरनगर में 60.56 फीसद वोट पड़े। मतदान का ब्योरा

नगर परिषद सुंदरनगर में 60.56 प्रतिशत मतदान

नगर परिषद सुंदरनगर में 60.56 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 20646 में से 12503 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6205 महिला और 6298 पुरुषों ने वोट डाला। वार्ड एक बाड़ी 70.84, बनेड़ 54.85, पुंघ 76,11, सलाह 66.78, भड़ोह 48,20, बाहोट 67.94, बनायक 68.12, आंबडेकर नगर 67.80, भोजपुर 68.34, चांगर 68.34, पुराना बाजार 62.69, पश्चिमी कॉलोनी 32.74 व पूर्वी कॉलोनी में 49.58 फीसद मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में 47.32 फीसद मत पड़े थे। नगर परिषद नेरचौक में 71.07 फीसद वोट

नगर परिषद नेरचौक में 71.07 फीसद मतदान हुआ। पांच साल पहले 74.44 फीसद वोट पड़े थे। इस बार 5704 में से 4053 ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 1990 महिलाएं व 2064 पुरुष शामिल रहे। वार्ड एक ढांगू में 76.65, ढांगू दो 66.42, वार्ड तीन नेर प्रथम 67.49, वार्ड पांच नेर दो 73.44, वार्ड पांच भंगरोटू 69.47, वार्ड छह मझयाठल एक 75.49, वार्ड सात मझयाठल दो 68.89 व वार्ड आठ नेर तृतीय 77.13 फीसद वोट पड़े। नगर परिषद सरकाघाट में 71.62 हुआ मतदान नगर परिषद सरकाघाट में 71.62 फीसद चुनाव हुआ है। पांच साल पहले 66.35 फीसद वोट पड़े थे। इस दफा 3732 में से 2673 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 1381 महिलाएं व 1292 पुरुष शामिल रहे। वार्ड एक टटीह में 82.4, वार्ड दो रामनगर 69.22, वार्ड तीन जमसाईं 84.3, वार्ड चार कलश 76.2, वार्ड कुनालग में 60.60, वार्ड छह रोपा कॉलोनी 63.7 व वार्ड सात बैहड़ डबरोग 71.9 फीसद वोट पड़े। नगर परिषद जोगेंद्रनगर में पड़े 63.60 फीसद वोट

नगर परिषद जोगेंद्रनगर में 4838 मतदाताओं में से 3075 ने वोट डाले। इनमें 1510 पुरुष व 1567 महिलाएं शामिल रही। वार्ड एक लक्ष्मी बाजार 66.73, दो गरोडू 55.59, तीन कॉलेज क्षेत्र 66.94, चार समलोट 68.84, पांच अपर सेरी 72.53, छह लोअर सेरी 60.23 व वार्ड सात शानन 58.78 फीसद मतदान हुआ। पिछली बार के चुनाव में 78.66 फीसद मतदान हुआ था। ---------

नगर पंचायत करसोग में 69.29 फीसद मतदान

नगर पंचायत करसोग में 1791 में से 1235 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 69 फीसद मतदान हुआ। इनमें 66 फीसद महिलाओं व 72 फीसद पुरुषों ने मतदान किया। वार्ड एक जगातखाना में 74, अपर न्यारा 64, न्यारा 66, करसोग सदर 69, पुराना बाजार 67 व करसोग बाजार में 76 फीसद मतदान हुआ। 2016 के चुनाव में करसोग में 71.25 फीसद मतदान हुआ था। नगर पंचायत रिवालसर में 77.46 फीसद वोट पड़े

नगर पंचायत रिवालसर में 77.46 फीसद मतदान हुआ। गत चुनाव में यहां 77.21 फीसद वोट पड़े थे। इस बार 1127 में से 873 ने वोट डाले, जिसमें 457 महिला व 417 पुरुष मतदाता शामिल रहे। वार्ड एक में 165, दो में 146, तीन में 171, चार में 98, पांच में 96, छह में 85 व सात में 112 मत पड़े।

chat bot
आपका साथी