शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के 306 पद खाली, कौन सिखाए लंबी व ऊंची कूद

मुकेश मेहरा मंडी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी अब युवाओं के रोजगार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:42 PM (IST)
शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के 306 पद खाली, कौन सिखाए लंबी व ऊंची कूद
शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के 306 पद खाली, कौन सिखाए लंबी व ऊंची कूद

मुकेश मेहरा, मंडी

स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी अब युवाओं के रोजगार के लिए बाधक बन रही है। जिले में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के बजाय इस बार अधिकतर युवा ऊंची व लंबी कूद में बाहर हो रहे हैं। इसका कारण जिले के स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी माना जा रहा है। जिले में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के 306 पद खाली हैं।

पुलिस भर्ती में पहले लड़कियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में ही 7220 युवतियों में से 3726 युवतियां ऊंची व लंबी कूद में ही बाहर हो गई। यही हालात आगे लड़कों की भर्ती में हैं। चार दिन में लड़कों की भर्ती में भी 1744 लड़के इस बाधा को पार नहीं कर पाए हैं। स्कूली स्तर पर ही खेल प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों को दौड़, ऊंची व लंबी कूद का अभ्यास करवाया जाता है, लेकिन मंडी जिले के में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के 722 पदों में से 416 भरे हैं, जबकि 306 पद खाली हैं। अधिकतर स्कूलों में केवल खेलों के वक्त ही अभ्यास करवाया जाता है, उसके बाद इस ओर ध्यान नहीं जाता। युवा भर्ती से पहले दौड़ का अभ्यास तो कर लेते हैं, लेकिन ऊंची व लंबी कूद के लिए कोई सही अभ्यास न होने के कारण वे इस बाधा को पार नहीं कर पा रहे हैं।

आंकड़ों पर बात करें तो लड़कियों की भर्ती में 7220 में से लंबी कूद में 1083 और ऊंची कूद में 1923 बाहर हुईं। ऊंचाई में 1028, दौड़ में 21 युवतियां ही बाहर हुई हैं। वहीं लड़कों की भर्ती में चार दिन में ऊंची कूद 647, लंबी कूद में 1097 और दौड़ में 137 लड़के अब तक बाहर हो चुके हैं। शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का मामला न्यायालय में होने के कारण रिक्त पद नहीं भरे जा सके हैं। कोर्ट से फैसला होते ही तुरंत पद भरे जाएंगे।

-अमरनाथ, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा। 797 ने पास शारीरिक दक्षता परीक्षा

वीरवार को पंडोह तृतीय वाहिनी में चल रही पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 797 लड़के पास हुए हैं। मैदान में पहुंचे 1271 लड़कों में से 78 ऊंचाई में बाहर हो गए। एक छाती मानकों के अनुसार न होने, 145 ऊंची कूद, 215 लंबी कूद, 34 लड़के 1500 मीटर रेस, एक लाइव पेंडिग 1500 मीटर दौड़ में बाहर हुआ है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 14 दिसंबर तक भर्ती जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी