28 व 30 को एचआरटीसी के 214 रूट पर नहीं चलेंगी बसें

जागरण संवाददाता मंडी मंडी कुल्लू व लाहुल-स्पीति जिले के 214 रूट पर 28 और 30 अक्टूबर को हि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:17 PM (IST)
28 व 30 को एचआरटीसी के 214 रूट पर नहीं चलेंगी बसें
28 व 30 को एचआरटीसी के 214 रूट पर नहीं चलेंगी बसें

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी, कुल्लू व लाहुल-स्पीति जिले के 214 रूट पर 28 और 30 अक्टूबर को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें नहीं चलेगी। चुनाव आयोग ने पोलिंग पार्टियों को छोड़ने व लाने के लिए बसें मुहैया करवाने की मांग की है। हालांकि इनमें अधिकतर ग्रामीण रूट होंगे।

30 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को पोलिग पार्टियां रवाना होनी हैं। चुनाव आयोग और पुलिस विभाग ने टीमों को उनके स्थान पर पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम से 214 बसों की मांग की है। इनमें मंडी जिले में 106, कुल्लू से 54 और लाहुल स्पीति से 18 बसें शामिल हैं। पुलिस विभाग ने 36 बसें पुलिस कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए मांगी हैं। इनमें 18 बसें उनको उपलब्ध करवा दी गई हैं।

चुनाव आयोग के लगभग 6000 के करीब कर्मचारी 28 को रवाना होंगे, इनको इनके निर्धारित पोलिग बूथों पर छोड़ने के बाद बसें वापस अपने-अपने डिपो पहुंचेंगी। 30 अक्टूबर को पुन: बसें कर्मचारियों को लेने के लिए रवाना होंगी। पुलिस कर्मचारियों को भी इन्हीं 36 बसों के माध्यम से पोलिग बूथों से लाया ले जाया जाएगा। परिवहन निगम के मंडी मंडल की ओर से चुनाव आयोग की मांग के बाद संबंधित जिलों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों और स्टाफ का प्रबंध करने के आदेश दे दिए गए हैं। इस दौरान बसों के साथ 428 के करीब निगम के चालक-परिचालक भी जाएंगे। चुनाव आयोग और पुलिस की ओर से संसदीय उप चुनाव के लिए 214 बसों की मांग की गई है। यह बसें 28 को कर्मचारियों को लेकर जाएंगी और 30 को उनको वापस लेने जाएंगी। संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस बारे जानकारी दे दी गई है।

-संतोष कुमार, मंडलीय प्रबंधक परिवहन निगम मंडी। कुल्लू में बंद रहेंगे कई बस रूट

संवाद सहयोगी, कुल्लू : मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर कुल्लू जिले में एचआरटीसी के कई बस रूट बंद रहेंगे। ये बसें चुनावी ड्यूटी में पोलिग पार्टियों को लाने व लेने जाएंगी। 26 अक्टूबर को कुल्लू डिपो से 18 बसें, मनाली से 11 बसें, बंजार से 15 बसें चुनावी ड्यूटी में कर्मचारियों को लाने जाएंगी। 28 अक्टूबर को पोलिग पार्टियां जाएंगी। 30 अक्टूबर को पोलिग पार्टियों को लाया जाएगा। इनमें से कुछ बसें तो कर्मचारियों को छोड़कर लौट आएंगी लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में जाने वाली बसें नहीं लौट सकेंगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इन तीन दिनों में लोगों को आवागमन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधर आरएम कुल्लू डीके नारंग ने बताया कि कुल्लू डिपो से मंगलवार को 54 बसें चुनावी ड्यूटी में भेजी जा रही हैं। इस दौरान रूटों पर कुछ दिक्कत आएगी। लोगों से आग्रह है कि इसके अनुसार ही योजना बनाएं।

chat bot
आपका साथी