योगेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी कुल्लू प्रदेश जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन कुल्लू जोन ने रविवार को बैठक खोरी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:21 AM (IST)
योगेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
योगेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, कुल्लू : प्रदेश जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन कुल्लू जोन ने रविवार को बैठक खोरी रोपा स्थित फील्ड हॉस्टल में की। बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान कीर्ति मान ठाकुर की अध्यक्षता में अन्य पदाधिकारियों का चयन किया है।

इसमें अनूप कुमार को महासचिव, योगेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा वित्त सचिव, रवि ठाकुर उपाध्यक्ष, अजेंन आनंद, चुनी लाल, तिलक, प्रेस सचिव दीपक गुलेरिया, सह सचिव शेलेंद्र ठाकुर, ऑर्गेनाइजर सचिव अमन ठाकुर, डिविजनल सचिव परवीन भारती, परमिदर जम्वाल, नवीन ठाकुर व सुरेश कुमार को चुना गया है। इसके बाद सभी चयनित सदस्यों को अध्यक्ष ने बधाई दी। इस पर सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्य करने का आश्वासन भी दिया है।

chat bot
आपका साथी