महिला प्रधान, पति के हाथ सारी कमान

संवाद सहयोगी कुल्लू पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण मिला है। कुछ जिलों में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 09:23 PM (IST)
महिला प्रधान, पति के हाथ सारी कमान
महिला प्रधान, पति के हाथ सारी कमान

संवाद सहयोगी, कुल्लू : पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण मिला है। कुछ जिलों में 50 फीसद से अधिक पंचायतों में महिलाएं प्रधान हैं। कई जगह महिला प्रधान बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं तो कहीं सारी कमान पति के हाथ में है। जिन पंचायतों में पति पंचायत के काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं वहां विकास कार्यो को ठीक ढंग से करने में दिक्कत आ रही है।

उप प्रधान संघ कुल्लू ब्लाक की कार्यकारिणी की शुक्रवार को गौड़ निवास में हुई बैठक में यह मुद्दा उठा। उपपप्रधान संघ के प्रधान सेस राम ने सरकार से आग्रह किया कि या तो आरक्षण को बंद किया जाए या फिर महिला प्रधान स्वयं पंचायत में अपने कार्य करें। बैठक में कुल्लू खंड के उप प्रधानों ने भाग लिया।

इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। नाराजगी जताई कि खंडस्तर पर प्रधान और सचिव की बैठक की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है। इससे पंचायत सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। बैठक में उपप्रधानों को भी सम्मिलित किया जाए। उप प्रधानों को जो मानदेय मिलता है वह बहुत कम है।

बैठक में उप प्रधान बशाखू राम, चंद्र देव, सुभाष ठाकुर, महासिचव भीमसेन, सचिव डीना सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष ख्याल चंद, मुख्य सलाहकार मेहर चंद, श्याम सुंदर महंत, मीडिया प्रभारी होतम सिंह, प्रेम सिंह, कार्यकारिणी के सदस्य रमेश कुमार, भाग चंद, शिव राम, हरदयाल, चांद किशोर, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, मुहम्मद अली, चुन्नी लाल-1, चुन्नी लाल-2, बेअंत सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। विजय ठाकुर बने प्रधान संघ के प्रधान

संवाद सहयोगी, बंजार : शिकारी घाट पंचायत के प्रधान विजय ठाकुर को बंजार खंड के प्रधान संघ की कमान सौंपी गई है। शुक्रवार को प्रधान संघ खंड बंजार के चुनाव प्रधान लारजी गुडू राणा की अध्यक्षता में हुए। नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया।

इसमें प्रधान देयोठा चंद्रा ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। महासचिव पद पर प्रधान नोंहाडा अंकुश श्लाट को चुना गया। सह सचिव पद पर प्रधान श्रीकोट मेहर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर तुंग पंचायत प्रधान घनश्याम, कानूनी सलाहकार के रूप में टील पंचायत प्रधान हीरा सिंह दीपक, मीडिया प्रभारी के रूप में शर्ची पंचायत प्रधान रामेश्वरी को चुना गया।

chat bot
आपका साथी