विद्या प्रकाश को विज्ञान अध्यापक संघ बंजार की कमान

राजकीय विज्ञान अध्यापक संघ बंजार खंड की बैठक स्थानीयय राजकीय वरिष्ठ माध्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 04:28 PM (IST)
विद्या प्रकाश को विज्ञान अध्यापक संघ बंजार की कमान
विद्या प्रकाश को विज्ञान अध्यापक संघ बंजार की कमान

संवाद सूत्र, सैंज : राजकीय विज्ञान अध्यापक संघ बंजार खंड की बैठक स्थानीयय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष कुशाल ठाकुर ने की। उन्होंने तीन वर्षों के कार्यकाल की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद हुए चुनाव में सर्वसम्मति से विद्या प्रकाश ठाकुर को अध्यक्ष, गीता चौहान उपाध्यक्ष, तारा सिंह महंत महासचिव, मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष, डूर सिंह प्रेस सचिव, श्याम सिंह ठाकुर व रवि प्रकाश ठाकुर मुख्य सलाहकार तथा कुशाल ठाकुर को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी