उन्नत भारत सर्वे के लिए 50 गांव चयनित

केंद्र सरकार की उन्नत भारत अभियान योजना के तहत हिमाचल के 50 गांव का चयन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 04:11 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 04:11 PM (IST)
उन्नत भारत सर्वे के लिए 50 गांव चयनित
उन्नत भारत सर्वे के लिए 50 गांव चयनित

दविद्र ठाकुर, कुल्लू

केंद्र सरकार की उन्नत भारत अभियान योजना के तहत हिमाचल के 50 गांव का चयन किया गया है। यह कार्य कुल्लू जिले के मौहल में स्थित गोविद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान के विज्ञानिक कर रहे हैं। विज्ञानिक सभी 50 गांव का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे।

योजना के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालय ने ब्लू प्रिट तैयार किया है। इसमें पूरे देश के 200 गांव का चयन किया गया है। इसमें हिमाचल के 50, उत्तराखंड के 50, उत्तरी पूर्वी राज्य के 50, अरुणाचल के 50 गांव को लिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत सरकार की देशभर में ईको स्मार्ट माडल विलेज बनाने की योजना है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में क्या सुविधा है, इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। इसमें 18 कालम का फार्म भरकर गांव में जाकर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

गांव में एससी, एसटी, सामान्य वर्ग, ओबीसी के कितने लोग रहते हैं, गांव से सड़क की दूरी कितनी है, जनसंख्या कितनी है इसमें घरों की जनसंख्या की भी जानकारी एकत्र की जा रही है। इसमें उन्नत भारत अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कितनी योजनाएं पहुंची है इसका डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। शुरुआत में कुल्लू जिले के छह गांव के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें पंचाली, बुराग्रां, पाहनाला, मुंथल, करेरी, सराच गांव में सर्वे पूर्ण कर लिया है।

-----------

प्रदेश भर के यह है 50 गांव

मंडी जिले के पीउन, काशना, खमराधा, किगश, नाऊ, लाहुल स्पीति के तांदी, गुशाल-1, गुशाल-2, गुशाल-तीन, गोंधला, बिलासपुर जिला के बनोहा, भागोट, साराग, भवाणा, ततोह, सोलन जिला के कालारन, माहोल, दीदु, खली, हमीरपुर के बाइरी, भटपुरा, चमराहड़ा, खोदाना, छपतेहर, किन्नौर के मझगांव, शांगारचा, बुरंग, हुरवा, सिरमौर कादौन नादी, मालगी दादयात, शालागशादी, सारा कायला, शिमला के कियारा, धार, लोली, न्योरी, चंबा के कुथाह, छालोली, रूसमास, ताई, कांगड़ा के पाटोहला, बाला, पऊद, राऊनखार गांव को लिया गया है।

---------

उन्नत भारत सर्वे के तहत भारत सरकार की ओर से प्रदेश के 50 गांव का बेसलाइन सर्वे किया जा रहा है। इसमें कुल्लू जिला के छह गांव का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है अब प्रदेश के अन्य जिला के गांव में डोर टू डोर जाकर सर्वे किया जा रहा है।

-डा. राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ विज्ञानी एवं केंद्र प्रभारी जीबी पंत संस्थान मौहल (कुल्लू)।

chat bot
आपका साथी