सिस्सू व कोकसर में लगा पर्यटकों का मेला

जागरण संवाददाता मनाली शीत मरुस्थल घाटी लाहुल में सैलानियों का मेला लगने लगा है। अटल टनल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:15 PM (IST)
सिस्सू व कोकसर में लगा पर्यटकों का मेला
सिस्सू व कोकसर में लगा पर्यटकों का मेला

जागरण संवाददाता, मनाली : शीत मरुस्थल घाटी लाहुल में सैलानियों का मेला लगने लगा है। अटल टनल निहारने के बाद सैलानी लाहुल के पयर्टन स्थलों में दस्तक दे रहे हैं। अधिकतर पर्यटक सिस्सू पहुंच रहे हैं जबकि कोकसर का भी पर्यटकों रुख करने लगे हैं।

देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच दूसरे राज्यों से पर्यटकों का आना लगा हुआ है। मनाली के अधिकतर पर्यटन स्थलों में सैलानियों की रौनक कम हो गई है। मनाली आने वाला पर्यटक लाहुल घाटी को ही प्राथमिकता दे रहा है। इस कारण सोलंगनाला जैसे पर्यटन स्थलों में रौनक न के बराबर है। हालांकि अंजनी महादेव व हामटा में कुछ एक पर्यटक दस्तक दे रहे हैं लेकिन लाहुल के सिस्सू में पर्यटकों का मेला लगा हुआ है।

कोकसर के पर्यटन कारोबारी रतन कटोच ने बताया कि पर्यटकों के दस्तक देते ही लोगों ने नवंबर से बंद पड़े अपने ढाबे भी खोल लिए हैं। कोकसर में भी रौनक लौट आई है। यहां पर्यटक बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। वाहन चालक नरेंद्र व जगदीश ने बताया कि रविवार को सिस्सू पर्यटन में काफी पर्यटक पहुंचे। रविवार को मनाली के स्थानीय लोगों ने भी पर्यटन स्थल में घूमने का आनंद उठाया।

मनाली के ट्रेवल एजेंट सुरेश, सोमदेव व प्रीतम ने बताया कि देशभर के सैलानी लेह मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लेह मार्ग खुलते ही मनाली में भी पर्यटकों की आमद बढ़ जाएगी। गौर हो कि लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन सैलानियों को अभी जाने की अनुमति नही मिली है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि लेह मार्ग खुलते ही मनाली में भी पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा।

एसडीएम मनाली रमन घर संगी ने कहा कि रविवार को अटल टनल सैलानियों के लिए बहाल रही। टनल पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

chat bot
आपका साथी