बर्फ के दीदार को बारलाचा दर्रे का रुख करने लगे पर्यटक

पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:58 PM (IST)
बर्फ के दीदार को बारलाचा दर्रे का रुख करने लगे पर्यटक
बर्फ के दीदार को बारलाचा दर्रे का रुख करने लगे पर्यटक

जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पर्यटकों ने बर्फ के दीदार के लिए बारलाचा दर्रे में दस्तक दे दी है। मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ने लगी है। अन्य राज्यों से हर दिन 350 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं।

प्रशासन ने अभी तक रोहतांग दर्रा बहाल नहीं किया है लेकिन पर्यटक बारलाचा दर्रे में दस्तक दे रहे हैं। मार्च से कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़े हालात अब सुधरने लगे हैं। इससे मायूस पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। होटल कारोबारियों सहित पर्यटन से जुड़े हर कारोबारी को बेहतरी की उम्मीद जगी है। मनाली प्रशासन पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे की बहाली में जुटा है। गुलाबा पर्यटन स्थल में लगे बैरियर में भी चहल फहल शुरू हो गई है। रोहतांग दर्रे के दीदार के लिए गुलाबा से आगे परमिट प्राप्त पर्यटक वाहन ही जा सकेंगे। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक माल रोड मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गया। मनाली के पर्यटन कारोबारी सुशील चंदेल, विक्रम, रवि, राजू व बंशी ने बताया कि दो दिनों से पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। अभी तक अन्य राज्यों से मनाली आ रहे पर्यटकों को कोरोना रिपोर्ट लेनी पड़ रही थी। अब अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट जरूरी नहीं है। इस कारण मनाली में पर्यटकों की आमद और बढ़ेगी। मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि जल्द ही रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल किया जाएगा। मनाली प्रशासन सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है।

chat bot
आपका साथी