शतरंज में रोहित ने पहला व संदीप ने दूसरा स्थान झटका

कुल्लू स्थित अटल सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कुल्लू ने विश्व विकलांगता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:32 PM (IST)
शतरंज में रोहित ने पहला व 
संदीप ने दूसरा स्थान झटका
शतरंज में रोहित ने पहला व संदीप ने दूसरा स्थान झटका

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू स्थित अटल सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कुल्लू ने विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम करवाया। इस दौरान विशेष रूप से सक्षम बच्चों की चित्रकला, शतरंज, म्यूजिकल चेयर रेस, रस्सी कूद प्रतियोगिताएं भी करवाई गई।

शतरंज प्रतियोगिता में रोहित ने पहला, संदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में प्रिस ने पहला, समर ने दूसरा, तेजस ने तीसरा, रस्सी कूद में अविनाश ने पहला, संतोष ने दूसरा, म्यूजिकल चेयर रेस (लड़कियों) में प्रिया ने पहला, महिमा ने दूसरा तथा लड़कों में नितिन ने पहला व संतोष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि सरकार ने विभिन्न विभागों के माध्यम से दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। अभी भी दिव्यांगों के लिए बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में इस दौरान उपायुक्त ने दिव्यांग बुद्ध राम, प्रेम चंद, नरेश, लोकराज तथा अन्य को व्हील चेयर, बैसाखी व कान की मशीन दी।

जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद ने बताया कि पहले दिव्यांगों की सात प्रकार की दिव्यांगता को चिह्नित किया गया था, लेकिन अब 21 प्रकार की दिव्यांगता को कवर किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र कहा कि दिव्यांगों की 21 बीमारियों को दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल किया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहले तथा अंतिम शनिवार को दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित किया जाता है। इसमें दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। ओं के साथ शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल ने कहा कि दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए भी सस्ती दरों पर ऋण दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी