बाढ़ से अवरुद्ध सड़कें बीआरओ ने की बहाल

जागरण संवाददाता केलंग लाहुल व स्पीति घाटी में बाढ़ आने से अवरुद्ध हुई सड़कों को बहाल क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:04 PM (IST)
बाढ़ से अवरुद्ध सड़कें बीआरओ ने की बहाल
बाढ़ से अवरुद्ध सड़कें बीआरओ ने की बहाल

जागरण संवाददाता, केलंग : लाहुल व स्पीति घाटी में बाढ़ आने से अवरुद्ध हुई सड़कों को बहाल कर दिया गया है। बीआरओ ने तांदी-संसारी मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया है। यहां बादल फटने से पटन घाटी के तीन नालों में एक साथ जबकि उदयपुर के पास कडु नाले में बाढ़ आ गई थी।

स्पीति के काजा सब डिवीजन में रांगरिक के समीप नाले में बादल फटने से केबलिंग गांव का रांगरिक से संपर्क कट गया था। पीडब्ल्यूडी काजा ने सड़क बहाल कर केवलिग गांव को रांगरिक से जोड़ दिया है। लाहुल स्पीति जिला में दो दिन के भीतर तीन बादल फटे हैं। हालांकि बारिश नाममात्र हो रही है। पटन घाटी के ग्रामीण सोमदेव, जगदीश व प्रीतम ने बताया कि नाले में बाढ़ आने से कोई नुकसान नही हुआ है लेकिन लोगों की चिता बढ़ गई है।

दूसरी ओर मनाली-रोहतांग मार्ग पर भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, लेकिन बीआरओ लगातार मार्ग में वाहनों की आवाजाही सुचारू रखे हुए है। मनाली-लेह मार्ग सहित तांदी-संसारी, ग्रांफू-समदो व दारचा-पदुम सड़क पर यातायात सुचारू है।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि बाढ़ आने से अवरुद्ध हुए सभी मार्ग बहाल कर लिए गए हैं। मनाली-लेह सहित सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है।

chat bot
आपका साथी