नौ लोग कमरे में बैठकर खेल रहे थे जुआ और पहुंच गई पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ Kullu News
जिला कुल्लू के आनी पुलिस थाना के तहत कमरों में बैठकर नौ लोग जुआ खेल रहे थे कि इतने में पुलिस आ गई।
आनी, जेएनएन। जिला कुल्लू के आनी पुलिस थाना के तहत कमरों में बैठकर नौ लोग जुआ खेल रहे थे कि इतने में पुलिस आ गई। पुलिस ने शवाड़ में छापामारी के दौरान दोनों मामलों में 9 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं। पहले मामले में शवाड में छापामारी की गई, जहां पर पांच लोग ताश खेल रहे थे। इनके पास से 16 हजार 500 रुपये बरामद हुए। आरोपितों की पहचान तुनेश रोपा शवाड आनी, गोविंद फनहटी आनी, राम कुमार निवासी डिगेढ आनी, चमन लाल आनी, चुन्नी लाल रोपा शवाड आनी के रूप में हुई है।
एसआई गोपाल सिंह ने बताया ये चारों आरोपित तुनेश कुमार के शवाड स्थित कमरे में ताश खेल रहे थे। मौके से 16500 रुपये भी बरामद हुए हैं। वहीं दूसरे मामले में शवाड में चार लोगों से 9000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान रमेश कुमार बगतोरी आनी, सतीश कुमार जावो कराना, ढाबे राम लाफ़ली जाओं, केहर सिंह खनिवी कंडुगाड के रूप में हुई है। दोनों मामलों की पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है। एसपी ने जुआरियों पर पुलिस की ओर से दबिश देकर नकेल कसी जा रही है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।