निरंकारी समागम के लिए मनाली से श्रद्धालु रवाना

जागरण संवाददाता, मनाली : संत निरंकारी मिशन शाखा मनाली के मुखी प्रताप ठाकुर ने कहा कि ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:09 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:09 PM (IST)
निरंकारी समागम के लिए मनाली से श्रद्धालु रवाना
निरंकारी समागम के लिए मनाली से श्रद्धालु रवाना

जागरण संवाददाता, मनाली : संत निरंकारी मिशन शाखा मनाली के मुखी प्रताप ठाकुर ने कहा कि हरियाणा के समालखा में 24 नवंबर से शुरू हो रहे संत निरंकारी मिशन के तीन दिवसीय समागम में भाग लेने के लिए मनाली से सैकड़ों श्रद्धालु रवाना हो गए हैं। समागम के लिए चार नवंबर से तैयारियां की जा रही थी। समागम स्थल पर रोजाना पांच हजार श्रद्धालु सेवाएं दे रहे हैं। निरंकारी समागम की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैनात है। समागम को सफल बनाने के लिए निरंकारी सेवादल की कमेटियों का गठन किया गया है। मुख्य सत्संग के इर्द-गिर्द विभिन्न विभागों के कार्यालय तथा मिशन के अन्य गतिविधियों के लिए टेंट लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की सुविधा सत्संग पंडाल के पास रहेगी।

chat bot
आपका साथी