सैलानियों से गुलजार हुई मनाली, बाजार में बढ़ी चहल-पहल

जागरण संवाददाता मनाली पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। बाह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:28 PM (IST)
सैलानियों से गुलजार हुई मनाली, बाजार में बढ़ी चहल-पहल
सैलानियों से गुलजार हुई मनाली, बाजार में बढ़ी चहल-पहल

जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। बाहरी राज्य से हर रोज मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को 600 पर्यटक वाहनों ने मनाली में दस्तक दी है। होटलों में भी आक्युपेंसी 50 फीसद के करीब पहुंच गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ता। नवंबर में हालांकि अभी तक ऐसे आसान बनते नहीं दिख रहे लेकिन फिर भी यहां पर्यटकों की रौनक लगी हुई है। अन्य दिनों में कारोबार कम रह रहा है लेकिन वीकेंड में कारोबार गति पकड़ रहा है।

पर्यटन कारोबारी डोले राज ओर अभिनव नंदा ने बताया कि वीकेंड में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। शुक्रवार को होटलों में भी रौनक दोगुना हुई है। पर्यटन विभाग की माने तो शुक्रवार को छह सौ से अधिक पर्यटक वाहन मनाली आए हैं। हालांकि इन दिनों मनाली आ रहे पर्यटकों को आसानी से बर्फ के दीदार नहीं हो रहे हैं लेकिन बर्फ की चाह लिए वीकेंड में सैकड़ो पर्यटक मनाली दस्तक दे रहे हैं।

वाहन चालक नरेंद्र व प्रीतम का कहना है कि बर्फ के दीदार न होने से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। अगर कुल्लू व लाहुल प्रशासन तालमेल बनाकर पर्यटकों को बर्फ के दीदार करवाना सुनिश्चित करता है तो पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी होगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर व उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों को बर्फ के दीदार नहीं हो रहे हैं। इस कारण होटल संचालकों को उनकी विपरीत प्रतिक्रिया का भी सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी