कुल्‍लू पुलिस की नशा माफ‍िया पर बड़ी कार्रवाई, सियुंड में आठ किलोग्राम चरस समेत दो को किया गिरफ्तार

Arrest with Charas जिला कुल्‍लू में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने सियुंड में एक महिला और पुरुष से आठ किलोग्राम चरस बरामद की है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 01:02 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 01:02 PM (IST)
कुल्‍लू पुलिस की नशा माफ‍िया पर बड़ी कार्रवाई, सियुंड में आठ किलोग्राम चरस समेत दो को किया गिरफ्तार
कुल्‍लू पुलिस की नशा माफ‍िया पर बड़ी कार्रवाई, सियुंड में आठ किलोग्राम चरस समेत दो को किया गिरफ्तार

कुल्‍लू, जेएनएन। जिला कुल्‍लू में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने सियुंड में एक महिला और पुरुष से आठ किलोग्राम चरस बरामद की है। कुल्‍लू पुलिस ने नशा माफ‍िया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। नए साल की शुरुआत में ही पुलिस कई किलोग्राम चरस बरामद कर चुकी है।

धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने यह नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस की टीम ने भुंतर-मणिकर्ण रोड पर सिउंड के पास नाका लगा रखा था, इस दौरान पुलिस ने आठ किलोग्राम चरस के साथ महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है दोनों आरोपित पैदल जा रहे थे व अचानक सामने पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। पुलिस की टीम ने शक के आधार इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से आठ किलोग्राम चरस बरामद हुई है। बताया जा रहा है इनके पास मौके पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया चरस के साथ गिरफ्तार किए गए महिला और पुरुष नेपाल के रहने वाले हैं। चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी पूरी जांच की जा रही है। वर्ष 2020 में अभी तक पुलिस ने करीब 33 किलोग्राम से ज्‍यादा चरस बरामद की है।

राजबन पुलिस ने 229 ग्राम चरस के साथ पकड़ा तस्कर

राजबन पुलिस की टीम ने 229 ग्राम चरस के साथ रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश के नेतृत्व में कांस्टेबल शरणदीप, महिंद्र, एचएचजी जयप्रकाश ने आरोपित को पकडऩे में सफलता पाई। उधर, पुलिस ने सोलन में एक किराये के कमरे में छापा मार कर 37.77 ग्राम हेरोइन बरामद की। कमरे से चार लड़कों व दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी