झारखंड में दिखाई लाहुल की संस्कृति की झलक

झारखंड में लाहुल के 22 सदस्यों ने अपनी संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी है। यहां पर आयोजित इतिहास पुरूष बिरसा मुंडा की पावन-धरा जमशेदपुर झारखंड में टाटा स्टील द्वारा आयोजित संवाद-2019 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:46 PM (IST)
झारखंड में दिखाई लाहुल की संस्कृति की झलक
झारखंड में दिखाई लाहुल की संस्कृति की झलक

जागरण संवाददाता, मनाली : झारखंड में लाहुल के 22 सदस्यों ने अपनी संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी है। यहां पर आयोजित इतिहास पुरुष बिरसा मुंडा की पावन-धरा जमशेदपुर, झारखंड में टाटा स्टील द्वारा आयोजित संवाद-2019 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जहां विभिन्न देशों से आए सांस्कृतिक-दलों ने अपनी सांस्कृतिक का प्रदर्शन किया। वहीं इस मौक पर प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृति का परिचय दिया। स्वांगला बोध कला मंच के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम के 22 सदस्यों ने इस भव्य समारोह में सम्मलित होकर अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक संवाद कार्यक्रम में 28 राज्य तथा तीन केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकारों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 15 से 19 नवंबर तक आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि स्वांगला बोध कला मंच के कलाकारों ने भी अपना लोक-नृत्य प्रस्तुत कर समृद्ध संस्कृति का परिचय दिया। उकार्यक्रम में भारत के अतिरिक्त 13 अन्य देशों के कलाकारों ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी