महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर की चर्चा

जिला कुल्लू के भुंतर के तहत ग्राम पंचायत जिया में सशक्त महिला केंद्र योजना की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वृत पर्यवेक्षक चंपा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण व उनके आर्थिक विकास बारे विस्तृत जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:16 AM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर की चर्चा
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर की चर्चा

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कुल्लू के भुंतर के तहत ग्राम पंचायत जिया में सशक्त महिला केंद्र योजना की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक में वृत पर्यवेक्षक चंपा शर्मा ने महिला सशक्तीकरण व उनके आर्थिक विकास बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मां बाप से निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि लड़की की कम उम्र में शादी न करवाएं। इस मौक पर जागृति ग्राम संगठन जिया की प्रधान कृष्णा देवी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के गठन, आंतरिक लेनदेन व बैंक से जुड़ने के लाभ समझाए। कृष्णा ने महिलाओं को रोजगार के टिप्स दिए। उन्होंने सभी से स्वयं सहायता समूहों को ग्राम संगठन से जोड़ने पर क्या-क्या लाभ होते हैं उसकी जानकारी भी बैठक में उपस्थित महिलाओं की दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत जिया की प्रधान पदमा देवी ने गृहिणी सुविधा योजना व नशा निवारण पर जानकारी दी। नशे को जड़ से खत्म करने की शपथ भी दिलाई गई।

chat bot
आपका साथी