छह हजार नए सदस्य बनाएगा भाजपा मनाली मंडल : अखिलेश

पतलीकूहल भाजपा मनाली मंडल की विशेष बैठक सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष युवराज ठाक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 06:37 AM (IST)
छह हजार नए सदस्य बनाएगा भाजपा मनाली मंडल : अखिलेश
छह हजार नए सदस्य बनाएगा भाजपा मनाली मंडल : अखिलेश

संवाद सूत्र, पतलीकूहल : भाजपा मनाली मंडल की विशेष बैठक सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष युवराज ठाकुर की अध्यक्षता में शुभम पैलेस कटराई में हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा के साथ भाजपा सदस्य अभियान के जिला प्रभारी अमित सूद तथा सह प्रभारी नवल नेगी व जिला महामंत्री बालमुकंद राणा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ठाकुर दास ने किया। मनाली मंडल सदस्यता प्रभारी अखिलेश कपूर ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान पर पीपीटी प्रस्तुति दी । उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार मनाली मंडल को छह हजार नए लोगों को भाजपा से जोड़ना होगा। यह प्राथमिक सदस्यता नि:शुल्क होगी। उन्होंने कहा कि 800 सक्रिय सदस्य बनाना भी मनाली मंडल का लक्ष्य है। उन्होंने जानकारी दी कि आमजन जो कि स्मार्टफोन धारक हैं वह 8980808080 तथा साधारण फोन धारक 89807 89807 पर मिस कॉल देकर भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि जल्द ही इस अभियान के लिए ग्राम केंद्र प्रभारी व विस्तारकों की नियुक्तियां की जाएंगी। प्राथमिक सदस्यता अभियान का आगाज छह जुलाई से होगा जो कि 11 अगस्त तक चलेगा। सक्रिय सदस्य 12 अगस्त से 31 अगस्त तक बनाए जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने पदाधिकारियों को संगठनात्मक टिप्स भी दिए। बैठक में मदन वर्मा, जोगिद्र मेहरा, मनजीत सिंह गुलाटी, इंद्र प्रेमी, हुकम ठाकुर, मोहर सिग ठाकुर, प्रेम ठाकुर, दविद्र ठाकुर, गंगा सिंह, टिकम राम ठाकुर, बागेश शर्मा, नीमा ठाकुर चंद्रा, वर्षा ठाकुर, अनीता, नीलू ठाकुर, व सीमा भारद्वाज तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चो प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महामंत्री एवं ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी