सफाई कर्मचारियों को वन मंत्री करेंगे सम्मानित

कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2019 में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों को वन मंत्री करेंगे सम्मानित
सफाई कर्मचारियों को वन मंत्री करेंगे सम्मानित

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2019 में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविद सिंह ठाकुर मंगलवार को कुल्लू के परिधि गृह में इन सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता सेनानी सम्मान प्रदान करेंगे। सुबह ग्यारह बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में जिलाधीश डॉ. ऋचा वर्मा, अन्य अधिकारी और नगर परिषद के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गोविद सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार दशहरा उत्सव में स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस किया गया था और इस दौरान आयोजन स्थल पर अच्छी सफाई व्यवस्था देखने को मिली थी। सफाई कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए गोविद सिंह ठाकुर ने इन्हें स्वच्छता सेनानी सम्मान प्रदान करने की घोषणा की थी।

chat bot
आपका साथी