भाजपा व व्यापार मंडल ने निकाली विजय रैली

आनी उपमंडल आनी की रघुपुर बिश्लाधार क्षेत्र के मुख्य केंद्र शवाड़ बाजार का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:47 AM (IST)
भाजपा व व्यापार मंडल ने निकाली विजय रैली
भाजपा व व्यापार मंडल ने निकाली विजय रैली

संवाद सहयोगी, आनी : उपमंडल आनी की रघुपुर बिश्लाधार क्षेत्र के मुख्य केंद्र शवाड़ बाजार का विकास किया जाएगा। इसके लिए व्यापार मंडल शवाड़ ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें लोकसभा चुनाव में मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की भारी बहुमत से जीत होने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल शवाड़ के हरीश शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में मोदी लहर ने कांग्रेस सहित महागठबंधन का सफाया कर दिया है। भाजपा की जीत पर व्यापार मंडल ने बाजार में हलवा व मिठाइयां बांटी। हरीश शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी के विधायक, एपीएमसी कुल्लू, लाहुल के अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित भाजपा मंडल आनी ने लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर प्रचार किया। जिससे जीत मिली है। भाजपा मंडल और व्यापार मंडल शवाड़ ने पूरे बाजार में विजय रैली निकाली और भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया गया। व्यापार मंडल शवाड़ ने बाजार के विकास और सुंदरीकरण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस विजय रैली में भाजपा मंडल और व्यापार मंडल के सभी लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी