मनाली के अजय कटोच बने इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश इंटक अध्यक्ष एवं प्रदेश श्रम कल्याण के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने मनाली के ढुंगरी गांव के अजय कटोच को प्रदेश युवा इंटक उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। शनाग गांव के नन्दलाल ठाकुर को मनाली विधान सभा युवा इंटक का अध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 08:26 PM (IST)
मनाली के अजय कटोच बने इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष
मनाली के अजय कटोच बने इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, मनाली : प्रदेश इंटक अध्यक्ष एवं प्रदेश श्रम कल्याण के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने मनाली के ढुंगरी गांव के अजय कटोच को प्रदेश युवा इंटक उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। शनाग गांव के नन्दलाल ठाकुर को मनाली विधान सभा युवा इंटक का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश इंटक प्रवक्ता डीआर जोशी ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। कहा कि नंदलाल ठाकुर को एक महीने में मनाली विधान सभा क्षेत्र युवा इंटक कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया है। जोशी ने कहा कि बाबा हरदीप सिंह की अगुवाई में प्रदेश इंटक मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है।

chat bot
आपका साथी