कल्पना ने 12वीं बार पेड़ को राखी बांध मनाया पर्व

जागरण संवाददाता मनाली मनाली की कल्पना ठाकुर ने 12वीं बार पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:40 PM (IST)
कल्पना ने 12वीं बार पेड़ को राखी बांध मनाया पर्व
कल्पना ने 12वीं बार पेड़ को राखी बांध मनाया पर्व

जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली की कल्पना ठाकुर ने 12वीं बार पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। कल्पना पिता राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किशन ठाकुर के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं। उन्होंने अलेउ के जंगल में देवदार के पांच पेड़ लगाए।

15 साल की कल्पना ने 15 पेड़ लगाने व उनके संरक्षण की शपथ भी ली। कहा कि अधिक से अधिक लोग पेड़ लगाने के लिए आगे आएं। कल्पना हर साल उस पेड़ को राखी बांधती है जिसे उसने अपना भाई बनाया था। कल्पना को पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति सहित मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट्री, ठाकुर वेदराम मेमोरियल सोसायटी, हिमोत्कर्ष साहित्य अकादमी, सुर संगम कला अकादमी, भुट्टिको कुल्लू सम्मानित कर चुके हैं।

दूसरी ओर, राधा संस्थान की बेटियों तनुजा, मन्नत, शालिनी व कल्पना ने बताया कि इस बार उनकी राखियों की मांग अच्छी रही है। संस्था की संचालिका सुदर्शना ठाकुर के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमी महिला कल्पना ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्होंने ईको फ्रेंडली राखी बनाने का भी प्रयास किया है।

chat bot
आपका साथी