मुख्यमंत्री मनाली को देंगे 100 करोड़ की सौगात

जागरण संवाददाता मनाली मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 10:47 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनाली को देंगे 100 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री मनाली को देंगे 100 करोड़ की सौगात

जागरण संवाददाता, मनाली : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये की 26 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सड़कें, पुल व जलपूर्ति योजनाओं के अलावा व्यावसायिक भवनों के उद्घाटन व शिलान्यास शामिल हैं।

शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए चौथी बार इस प्रकार की बड़ी विकास योजनाएं प्रदान करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जब भी मुख्यमंत्री से कोई मांग की, उन्होंने इसे स्वीकार करके लोगों की अपेक्षाओं को सहज ही पूरा किया है। विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में करोड़ों की परियोजनाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं और अनेक विकास योजनाओं तथा निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। मंत्री का कहना है कि वह मनाली को प्रदेश के आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र कई मायनों में अधिकांश मानदंडों में सबसे ऊपर है।

गोविद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विधानसभा की जनता में जबरदस्त उत्साह है और लोग खुले मन से उनके स्वागत के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। वह स्वयं पिछले वीरवार से मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटें हैं। जिला भाजपा तथा मंडल के समस्त पदाधिकारी भी मंत्री के साथ उनका सहयोग कर रहे हैं। समारोह की अपार सफलता सुनिश्चित बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गोविद ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 अगस्त को प्रात: 10:45 बजे बड़ाग्रां विहाल में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और इसके पश्चात जनसमूह को संबोधित करेंगे। गोविद ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों व आम लोगों को मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 10 बजे से पहले समारोह स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी