ओलावृष्टि से सेब, मटर व गोभी को नुकसान

संवाद सहयोगी कुल्लू जिले में सोमवार को बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 10:37 PM (IST)
ओलावृष्टि से सेब, मटर व गोभी को नुकसान
ओलावृष्टि से सेब, मटर व गोभी को नुकसान

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिले में सोमवार को बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। कुल्लू में बारिश से ठंडक बढ़ गई है। आनी उपमंडल के कई स्थानों पर ओलावृष्टि से सेब, मटर, गोभी को नुकसान पहुंचा है। आनी के टकरासी व खनाग में जमकर ओलावृष्टि हुई है।

हालांकि कुछ जगह पर सेब का सीजन समाप्त हो चुका है, लेकिन टकरासी में भी कई जगहों पर अभी सेब का तुड़ान नहीं हुआ जिन्हें भारी नुकसान हुआ है। ओले से सेब के ऊपर लगाई जाली तक तोड़ दी है। बागवान संतोष ठाकुर ने बताया कि इस बार मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया है। ओलों से सेब पूरी तरह से दागी हो गया है। मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उधर बागवानी विभाग के उपनिदेशक विद्या प्रकाश बैंस ने बताया कि आनी उपमंडल में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। बारालाचा, रोहतांग की पहाड़ियों पर हिमपात

जागरण संवाददाता, मनाली : मौसम के करवट बदलते ही बारालाचा सहित रोहतांग की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मनाली और केलंग में मौसम ठंडा हो गया है। मनाली-लेह सहित समदो ग्राम्फू, दारचा पदुम व तांदी संसारी मार्ग में वाहनों की आवाजाही सुचारू है, लेकिन बर्फबारी का क्रम शुरू होने से सफर अब जोखिमभरा हो गया है। ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों को पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है। पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि बीआरओ ने ट्रैफिक सुचारू रखने को जगह-जगह मशीनरी स्थापित की है, लेकिन अचानक होने वाली बर्फबारी राहगीरों पर भारी पड़ सकती है। लाहुल की समस्त पहाड़ियां भी बर्फ के फाहों से सराबोर हो गई है। मनाली की ओर से रोहतांग की ऊंची चोटियों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। रोहतांग के उस पार लाहल घाटी सहित बारालाचा, शिकुला जोत, कुंजंम जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी आफ केलंग व नील कंठ की पहाड़ियों सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि ऊंची चोटियों पर ब़र्फबारी से ठंड बढ़ी है। उन्होंने बताया कि बीआरओ के सभी मुख्य मार्गों में ट्रैफिक सुचारू है।

chat bot
आपका साथी