गोविंद ठाकुर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

संवाद सहयोगी कुल्लू मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ के बाद शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:04 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:04 PM (IST)
गोविंद ठाकुर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
गोविंद ठाकुर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

संवाद सहयोगी, कुल्लू : मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ के बाद शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने मणिकर्ण का दौरा किया। ब्रह्मगंगा में बुधवार को प्रात: लगभग छह बजे भारी बारिश से आई बाढ़ में कुछ लोग पार्वती नदी के इस नाले में बह गए हैं। इस घटना के बाद पटवारी हलका की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ का पानी नाले के साथ लगते दो मकानों में घुस गया और मलबे के कारण मकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। ब्रह्मगंगा नाला के साथ लगती निजी भूमि पर 12 टेंट बह किचन व सामान सहित बह गए हैं। लगभग चार बीघा निजी भूमि सेब के कुछ पौधों सहित बाढ़ में नष्ट हो गई है।

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा व अन्य के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। ब्रह्मगंगा में चार लोगों के बहने की आशंका है। इनमें 25 वर्षीय पूनम पत्नी रोहित, चार वर्षीय निकुंज पुत्र रोहित दोनों निवासी मणिकर्ण, वीरेंद्र पुत्र तीर्थ राम निवासी गांव शांगना (मणिकर्ण) व विनीता पुत्री विनोद कुमार निवासी गांव निस्तौली, नजदीक टिल्ला मोड़, लोनी रोड गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। अभी तक इनमें से किसी का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोविद ठाकुर ने पूनम, निकुंज तथा वीरेंद्र के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर करें कि सभी सुरक्षित हों। मंलाध्यक्ष ठाकुर चंद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद व उप प्रधान चेत राम भी मंत्री के साथ मौजूद रहे। इससे पहले घटना का पता चलते ही उपायुक्त आशुतोष गर्ग व पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा राहत व बचाव दल के साथ सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्यो की निगरानी की और बचाव दल को चारों व्यक्तियों को जल्द ट्रेस करने को कहा।

chat bot
आपका साथी