आनी में दो माह से डीएसपी का पद भरने में नाकाम हुई सरकार

उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित उपमंडलीय पुलिस कार्यालय को दो माह बाद भी नया डीएसपी नहीं मिल पाया है। जिससे विभाग को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र के नेतृत्व पर भी लोगों ने प्रश्‍नचिन्ह लगाने शुरू कर दिए हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:13 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:13 PM (IST)
आनी में दो माह से डीएसपी का पद भरने में नाकाम हुई सरकार
उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित उपमंडलीय पुलिस कार्यालय को दो माह बाद भी नया डीएसपी नहीं मिल पाया है।

आनी, जेएनएन। उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित उपमंडलीय पुलिस कार्यालय को दो माह बाद भी नया डीएसपी नहीं मिल पाया है। जिससे विभाग को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र के नेतृत्व पर भी लोगों ने प्रश्‍नचिन्ह लगाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि एक उपमंडल स्तरीय महत्वपूर्ण अधिकारी की नियुक्ति करवा पाने में दो से चार महीने लग जाना क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तय करता है। बता दें कि आनी में कार्यरत पूर्व डीएसपी अनिल कुमार की सेवानिवृति के बाद, यह पद फिलहाल रिक्त पड़ा है।

इस पर सरकार अभी तक नए डीएसपी के आदेश नहीं कर पा रही है।

कानून व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा करने में पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुल्लू जिला के वाह्य सिराज क्षेत्र की 58 पंचायतों के लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यहां तीन थाने और चौकियां खोली गई हैं, जबकि थानों व चौकियों के सही संचालन व इसकी व्यवस्था को बनाए रखने और ला एंड आर्डर के सुपरविजन के लिए आनी में उपमंडलीय पुलिस अधिकारी का कार्यालय भी खोला गया है। जहां डीएसपी का महत्वपूर्ण पद पिछले दो माह से रिक्त पड़ा है। स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस पद की जल्द भरने की  मांग की है। उधर इस बारे में विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि आनी में रिक्त पुलिस उपाधीक्षक के पद को भरने की मांग को सीएम के ध्यान में लाई गई है। जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि आनी के लिए जल्द नए डीएसपी के आदेश जारी किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी