दोत राम ठाकुर को जिला कारदार संघ की कमान

संवाद सहयोगी कुल्लू जिला देवी-देवता कारदार संघ की कमान दोत राम ठाकुर को मिली है। जय चंद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:43 PM (IST)
दोत राम ठाकुर को जिला कारदार संघ की कमान
दोत राम ठाकुर को जिला कारदार संघ की कमान

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला देवी-देवता कारदार संघ की कमान दोत राम ठाकुर को मिली है। जय चंद ठाकुर को 60 मतों से हार का सामना करना पड़ा है। कुल्लू के ढालपुर स्थित अटल सदन में मंगलवार को जिला देवी-देवता कारदार संघ के चुनाव हुए। चयन मतदान प्रक्रिया से किया गया।

दोतराम ठाकुर को 208 जबकि जय चंद ठाकुर को 148 मत पड़े। नौ मत रद हो गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर शेर सिंह निर्विरोध चुने गए हैं जबकि महासचिव टीसी महंत बने। टीसी महंत को 207 और नारायण सिंह चौहान को 113 मत पड़े जबकि 45 मत रद हुए हैं। सह सचिव पद पर केहर सिंह नियुक्त हुए, केहर सिंह को 169 व निशु महंत को 122 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पर पर पुष्पेंद्र शर्मा ने कब्जा किया। पुष्पेंद्र को 174 व लाल सिंह को 121 मत पड़े। चुनाव में पूरा पैनल दोत राम ठाकुर का जीतकर आया है।

पहले जयचंद संघ के प्रधान थे। अध्यक्ष पद के लिए दोत राम व जय चंद आमने सामने थे जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पहले तीन उम्मीदवारों ने नामाकन भरे थे लेकिन दो ने बाद में नामाकन वापस ले लिया जिस कारण शेर सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। महासचिव के लिए नारायण चौहान और टीसी महंत में आमने सामने थे। सचिव पद के लिए निशु और केहर सिंह चुनावी मैदान में उतरे थे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए पुष्पेंद्र व लाल सिंह चुनावी मैदान में उतरे थे। जिला में 472 में से 365 ने मतदान किया। इससे पहले जनरल हाउस हुआ, जिसमें पिछली कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा रखा और कार्यकारिणी को भंग किया गया, इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। गौर रहे कि दोतराम ठाकुर पूर्व सासद महेश्वर सिंह गुट के माने जाते हैं जबकि जयचंद ठाकुर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के नजदीकी माने जाते हैं।

chat bot
आपका साथी